उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में हुए फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड भाजपा नेता चंद्रमा सिंह यादव को यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक भर्ती घोटाले में चंद्रमा सिंह यादव का अहम रोल माना जा रहा है.

आरोप है कि चंद्रमा सिंह ने अपने कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र से फर्जीवाडा करने वाले गिरोह को पेपर उपलब्ध कराए हैं. आरोप ये भी हैं कि चंद्रमा अपनी रसूख और पहुंच का इस्तेमाल कर अपने कॉलेज में भर्ती परीक्षाओं के सेंटर बनवाते थे और जब पेपर सेंटर पर पहुंच जाते थे तो उसे लीक कर गिरोह के सरगना डॉक्टर केएल पटेल और उनके साल्वरों पर पहुंचा देते थे.

इसके बाद ये पेपर अभ्यर्थियों तक भेजे जाते थे और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी. चंद्रमा यादव इससे पहले टीईटी भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

file pic

69000 शिक्षक भर्ती मामले के फर्जीवाडे में केएल पटेल, मायापति दुबे, ललितपति त्रिपाठी के साथ चंद्रमा सिंह यादव को भी नामजद किया गया था, इसके बाद से चंद्रमा सिंह फरार चल रहे थे. आज उन्हें यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि चंद्रमा सिंह यादव एक कद्दावर मंत्री के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं, इसके अलावा वो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पार्टी की महानगर इकाई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here