image credit-getty

फातिमा सना शेख जिनका नाम आज की बालीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में लिया जाता है उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है. फातिमा सना शेख ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल में अभिनय किया था. इस फिल्म में अभिनय के बाद ही वो लाइमलाइट में आ गई थी. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी.

पिता हिंदू तो माता है मुस्लिमः

फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1991 को हैदराबाद में हुआ था फातिमा के पिता का नाम विपन शर्मा है फातिमा की माता का नाम राज तबस्सुम है. फातिमा के पिता हिंदू है और उनकी मां मुस्लिम हैं. फातिमा भी इस्लाम धर्म कोमानती हैं. फातिमा के जन्म के बाद ही उनका परिवार मुंबई में आकर बस गया था.

फातिमा ने अपनी प्रारंभिक पढाई मुंबई के सेंट जेवियर हाई स्कूल से पूरी की थी इसके बाद फातिमा ने मुंबई के मिथिबाई कालेज से स्नातक की पढाई को पूरा किया. हालांकि फातिमा को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वो अभिनय की दुनिया में नाम कमाना चाहती थी.

IMAGE CREDIT-GETTY

6 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में बनाई पहचानः

अब अगर फिल्मी दुनिया की बात की जाए तो महज 6 साल की ही उम्र में ही फातिमा ने फिल्म चाची 420 में काम किया. ये फिल्म जबर्दस्त हिट रही. इसके बाद फातिमा ने फिल्म इश्क में काम किया. इसके बाद वो फिल्म ‘वन टू का फोर’ में निभाए एक छोटे किरदार में दिखाई दी लेकिन इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर जैसे हो गई. वो 15 साल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई.

एक लंबे ब्रेक के बाद साल 2012 में फातिमा ने फिल्म बिट्टू बास में प्रिया नाम की लड़की के किरदार में दिखाई दी. हालांकि ये फिल्म चल नहीं सकी. इसके बाद फातिमा ने टेबल नंबर 21, आकाशवाणी, साउथ की फिल्म नुव्वु में भी अभिनय किया लेकिन कोई खास सफलता हासिल नहीं कर सकी.

लगातार मिल रही असफलता के बीच फातिमा ने साल 2015 में आमिर खान की फिल्म दंगल के लिए आडिशन दिया. आखिरकार इस फिल्म के लिए फातिमा को चुन लिया गया. दंगल फिल्म के हिट होने के बाद तो मानो उनकी किस्मत ही बदल गई.

इस फिल्म के बाद फातिमा ने बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ठग्स आफ हिंदुस्तान में भी काम किया. इसके अलावा फातिमा फिल्म लूडो, सूरज पे मंगल भारी, अजीब दास्तान में भी नजर आ चुकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here