सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: रूबल की कहां की मुद्रा है?
जवाब: रूस की.

सवाल: कोणार्क मंदिर कहाँ स्थित है?
जवाब: ओडिशा.

सवाल: पर्वत और पहाड़ के बीच की भूमि को क्या कहते हैं?
जवाब: घाटी.

सवाल: बुद्ध के बचपन का क्या नाम था?
जवाब: सिद्धार्थ.

सवाल: कथक कलि किस राज्य का नृत्य है?
जवाब: केरल.

सवाल: एक महिला अपने जीवनकाल में अधिकतम कितने बच्चों को जन्म दे सकती है?
जवाब: एक रिसर्च के मुताबिक एक महिला अपने जीवनकाल में करीब 15 से 30 बच्चों को जन्म दे सकती है.

सवाल: लूणी नदी किस राज्य में बहती है?
जवाब: राजस्थान. लूणी नदी उद्गम राजस्थान के अजमेर जिले में 772 मीटर की उंचाई पर स्थित नाग की पहाड़ियों से होता है. ये नदी अजमेर से निकल कर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान नागौर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालौर ज़िलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ ज़िले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है.

सवाल: भारत में मसालों का प्रदेश किसे कहा जाता है?
जवाब: केरल. दुनियाभर में केरल के मसालों की मांग रहती है. केरल में मसालों का इतिहास भी काफी पुराना है. केरल को मसालों का बगीचा भी कहा जाता है.

सवाल: मानव ने सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया?
जवाब: तांबा.

सवाल: कौआ किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?
जवाब: भूटान.

सवाल: जैतून किस देश में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है?
जवाब: फ्रांस.

सवाल: ‘मंदिरों की पुण्यभूमि’ भारत के किस राज्य को कहा जाता है?
जवाब: तमिलनाडु.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here