सामान्य जानकारियां को जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: हिंदुस्तान तलवार के जोर पर जीता गया था. यह कथन किसने कहा था?
जवाब: लार्ड एलगिन द्वीतीय.

सवाल: सांझी पूजन किसके द्वारा किया जाता है?
जवाब: कुँवारी कन्याओं द्वारा.

सवाल: सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है?
जवाब: अरुणाचल प्रदेश.

सवाल: ऋग्वेद में परिवार के लिए कौन सा शब्द इस्तेमाल किया गया है?
जवाब: कुल.

सवाल: सबसे पहले किसे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया?
जवाब: देविका रानी रोरिख को.

सवाल: भारत में साइलेंट वैली कहां मौजूद है?
जवाब: केरल.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: भारत में वर्षा वन कहां पाए जाते हैं?
जवाब: उत्तर-पूर्वी हिमाचल और पश्चिम घाट में.

सवाल: तीस्ता नदी के जल बंटवारे का विवाद किन दो देशों के बीच है?
जवाब: भारत और बांग्लादेश.

सवाल: भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था?
जवाब: बैंक ऑफ़ कलकत्ता.

सवाल: भारत का सबसे पुराना राज्य कौन सा है?
जवाब: बिहार.

सवाल: वो कौन है जिसके शरीर में एक भी बैक्टीरिया नहीं होता है?
जवाब: नवजात बच्चे के शरीर में एक भी बैक्टीरिया नहीं होता है.

सवाल: पृथ्वी गोल है, यह सर्वप्रथम किसने बताया?
जवाब: अरस्तू ने.

सवाल: अंग महाजनपद राजधानी कहां थी?
जवाब: चंपा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here