सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: चपचार फुट किस राज्य का मुख्य त्यौहार है?
जवाब: मिजोरम.

सवाल: राग भैरवी किस समय गाया जाता है?
जवाब: प्रातः काल में.

सवाल: भारत का पहला विधि विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है?
जवाब: चेन्नई में.

सवाल: मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजानिक स्थल किसे माना जाता है?
जवाब: विशाल स्नानघर.

सवाल: भारत में साइलेंट वैली कहां मौजूद है?
जवाब: केरल.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: भारत में वर्षा वन कहां पाए जाते हैं?
जवाब: उत्तर-पूर्वी हिमाचल और पश्चिम घाट में.

सवाल: जुडो शिक्षक को क्या कहते हैं?
जवाब: सेंसेई.

सवाल: जब देश स्वतंत्र हुआ तब कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
जवाब: जवाहरलाल नेहरु.

सवाल: ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडिया नाम से कौन जाना जाता है?
जवाब: दादा भाई नैरोजी.

सवाल: टीवी को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब: दूरदर्शन.

सवाल: भारत का वह कौन सा अनोखा गांव है जहां के लोग एक देश में खाते हैं और दूसरे में सोते हैं?
जवाब: नागालैंड का लोंगवा गाँव. ये गाँव मोन जिले के सबसे बड़े गाँवों में से एक है. ये एक ऐसा गांव है, जहां से भारत और म्यांमार की सीमा गुजरती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here