2022 यूपी विधानसभा की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी की ओर से आज 14 जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई. अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ये सूची जारी कर दी.

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार अलीगढ़ जिले से गिरीश यादव, कासगंज जिले से देवेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. मऊ जिले से धर्मप्रकाश, संभल जिले से असगर अली, मेरठ जिले से चौधरी राजपाल सिंह, शामली जिले से अशोक चौधरी, गौतमबुद्धनगर से वीर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

प्रयागराज जिले से योगेश सिंह को जिलाध्यक्ष, सैयद इफ्तिखार अहमद को महानगर अध्यक्ष, संदीप पटेल को महासचिव, रामसुमेर पाल और अनिल यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

इसके अलावा कानपुर जिले से डॉक्टर इमरान, नोएडा से दीपक विज को महानगर अध्यक्ष और नोएडा ग्रामीण से ऋषिपाल सिंह अवाना को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है. मैनपुरी जिले से देवेंद्र सिंह यादव को जिलाध्यक्ष, रामनारायण बाथम को उपाध्यक्ष और मनोज को महासचिव बनाया गया है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था. इसके बाद वो नए सिरे संगठन विस्तार के काम में लगे हुए हैं. अभी भी कई बड़ी घोषणाएं होनी बाकी है. 2022 चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मिशन 351 का लक्ष्य रखा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here