अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही अपने नाम के आगे जोनस सरनेम हटाया है उसके बाद से मनोजरंजन जगत में खलबली मची हुई है. हर कोई ये जानना चाहचा है कि क्या प्रियंका और निक की शादी क्या तीन साल भी नहीं चली? प्रियंका और निक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया वायरल हो रहा है अब इस मामले में उनकी मां का बयान सामने आया है.

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का सरनेम जोनस हटा लिया है. जिसके बाद से दोनों के बीच अलगाव की चर्चा चल रही है. हालांकि इससे पहले भी प्रियंका और निक के बीच तलाक की खबरें आई हैं. लेकिन प्रियंका ने अपनी तस्वीरों से जवाब दिया है. लेकिन ये पहला मौका है जब प्रियंका ने अपने पति का सरनेम हटाया है क्योंकि इससे पहले प्रियंका को जोनस सरनेम गर्व से लगाते हुए देखा गया है.

IMAGE CREDIT-GETTY

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को अक्सर दोनों के साथ ही देखा जाता है. वो निक को अपने बेटे की ही तरह मानती है. ऐसे में प्रियंका के तलाक की खबरें आई तो उन्होंने प्रतिक्रिया दी है उन्होंने इस खबर को बकवास बताया है इसके अलावा मीडिया से अपील की है इस खबर को ना फैलाए उन दोनों के बीच सब सही चल रहा है.

साल 2018 में प्रियंका और निक जोनस के साथ बड़े धूमधाम से शादी की थी जिसके बाद प्रियंका ने अपना नाम प्रियंका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था. शादी के बाद से ही दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे. लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से सरनेम जोनस को हटा लिया है जिसके बाद से मीडिया की ओर से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here