सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: वास्कोडिगाम भारत कब आया था?

जवाब 1498
सवाल: भारत के किस राज्य में 1866 में भीषण अकाल पड़ा था?
जवाब: उड़ीसा.
सवाल: पहले समाचार पत्र ‘बंगाल गजट’ का प्रकाशन कब हुआ था?
जवाब: 1780 में.
सवाल: कालिदास किसके राजदरबारी कवि थे?
जवाब: चंद्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’

सवाल: दुनिया में सर्वाधिक पौधे कहां पाए जाते हैं?
जवाब: समुद्र के अंदर.

सवाल: किस देश में सबसे ज्यादा खेती की जाती है?
जवाब: भारत.

सवाल: कोणार्क का सूर्य मंदिर किस प्रदेश में स्थित है?
जवाब: ओड़िसा.

सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

सवालः ऐसा कौन सा जानवर है जो हर 30 दिन में बच्चे को जन्म दे सकता है?
जवाब: जवाबः स्वैम्प वॉलबी, ये कंगारू की एक प्रजाति है और हर 30 दिन में बच्चे को जन्म दे सकती है.

सवाल: पुष्कर मेला कहां आयोजित किया जाता है?
जवाब: अजमेर, राजस्थान.

सवाल: भारत से हाथ अधिक जलता है, अपेक्षाकृत उबलते हुए जल से, ऐसा क्यों?
जवाब: भाप में गुप्त ऊष्मा होती है.

सवाल: हवा हमे दिखाई क्यों नहीं देती ?
जवाब: हवा में मूल रूप से नाइट्रोजन और ओक्सीजन मौजूद होती है ये पारदर्शी गैस हैं और जब इनपर प्रकाश की किरणें पड़ती हैं तो वो प्रतिबिम्बित नहीं होती है जिसके कारण हवा हमें दिखाई नहीं देती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here