सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: भारत में कब पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था?
जवाब: 1962.

सवाल: भारत किसके उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है?
जवाब: लोहा.
सवाल: कबड्डी खेल में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है?
जवाब: 7
सवाल: भारत के किस निशानेबाज़ को बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक अगस्त 2008 में प्राप्त हुआ?
जवाब: अभिनव बिंद्रा.
सवाल: उत्तर प्रदेश का कौन सा नगर ताला उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
जवाब: अलीगढ़.
सवाल: सवाल: दिवाली पर घर के बाहर 100 दीपक जल रहे हैं, 1 दीपक 2 घंटे जलता है तो बताओ 100 दीपक कितने घंटे जलेंगे?
जवाब: 100 दीपक भी 2 घंटे जलेंगे, क्योंकि सभी दीपक एक साथ जल रहे हैं.

सवाल: भारत का पहला विधि विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है?
जवाब: चेन्नई में.

सवाल: मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजानिक स्थल किसे माना जाता है?
जवाब: विशाल स्नानघर.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: गूगल मैप में सुनाई देने वाली आवाज किसकी है?
जवाब: गूगल मैप नेविगेशन में न्यू यॉर्क के कैरन जेकब्सन की आवाज सुनाई पड़ती है.

सवाल: कोणार्क का सूर्य मंदिर किस प्रदेश में स्थित है?
जवाब: ओड़िसा.

सवाल: दुनिया का वह कौन सा देश है जहां एक जगह से दूसरी जगह जाना बिल्कुल फ्री है?
जवाब: लग्जमबर्ग. यह यूरोप का सातवां सबसे छोटा लेकिन अमीर देश है. यहां अब ट्रेन, ट्राम और बसों में आने जाने का कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है.

सवाल: अक्ल दाढ़ क्या है?
जवाब: तीसरी दाढ़ होती है.

सवाल: लोहे में बहुत शीघ्र जंग कहां लगती है?
जवाब: समुद्र के जल में.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here