भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है. धोनी एक ऐसे कैप्टन रहे हैं जो स्टम्प्स के पीछे रहते हुए मैच के परिणाम को पलटने का दम रखते.  परिस्थिति कैसी भी हो लेकिन खुद को हमेशा शांत रखते हैं. जिसके चलते उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है.

क्रिकेट मैदान से धोनी जब दूर होते हैं तो वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ घर पर एंजॉय करते हैं. साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था.

लेकिन बताते हैं धोनी की पहली पसंद और उनका पहला प्यार प्रियंका झा थीं. दोनों की मुलाक़ात एक यात्रा के दौरान हुई थी. प्रियंका बेहद खोबसूरत थीं. एमएस धोनी उनसे शादी भी करना चाहते थे. लेकिन प्रियंका एक ऐक्सिडेंट में दुनिया को छोड़ गयी और यह सफ़र अधूरा ही रह गया.

प्रियंका के बाद साक्षी से टकराई धोनी की क़िस्मत 

प्रियंका के बाद महेंद्र सिंह धोनी की क़िस्मत में साक्षी आयी. दोनों ने साथ में वक्त बिताया और फिर धोनी ने साक्षी से शादी करली. धोनी और साक्षी की शादी साल 2010 में 4 जुलाई को हुई.

दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम है जीवा. जिसकी प्यारी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here