सामान्य जानकारियां  जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: नौटंकी किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
जवाब: उत्तर प्रदेश.

सवाल: ‘लोटा’ किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
जवाब: मध्य प्रदेश.

सवाल: भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार किस राज्य में है?
जवाब: राजस्थान में.

सवाल: लाल मिर्च का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब: आंध्र प्रदेश.

सवाल: सबसे तीव्रतम पक्षी कौन सा है?
जवाब: अवावील(स्विफ्ट).

सवाल: किस देश का राष्ट्रीय प्रतीक ‘गुलाब का फूल’ है?
जवाब: ब्रिटेन.

सवाल: मुग़ल साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
जवाब: बाबर.

सवाल: निद्रा रोग किस मक्खी से फैलता है?
जवाब: सी.सी मक्खी.

सवाल: दूध के दांतों की कुल संख्या कितनी होती है?
जवाब: 20 दांत.

सवाल: अखबारी कागज़ बनाने में कौन सा देश सबसे आगे है?
जवाब: कनाडा.

सवाल: शाहजहाँ के पुत्रों में कौन सर्वाधिक विद्वान था?
जवाब: दारा शिकोह.

सवाल: जल के अंदर वायु का बुलबुला किस लेंस की तरह व्यवहार करता है?
जवाब: अपसारी लेंस की तरह.

सवाल: तीन बीघा गलियारा किन दो देशों के बीच है?
जवाब: भारत व बांग्लादेश के बीच.

सवाल: मैग्नेटिक हिल कहाँ है?
जवाब: मैग्नेटिक हिल भारत के लद्दाख में लेह के पास स्थित है. इस पहाड़ी की खासियत है कि जो वाहन नीचे की ओर जाता है वो खुद व खुद ऊपर की ओर आता दिखाई देता है. यहां वाहन लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से ऊपर की ओर चढ़ते दिखाई देते हैं.

सवाल: ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है?
जवाब: केरल, यह त्यौहार केरल में किसानों के लिए काफी अहम होता है. किसान यह त्यौहार अपनी अच्छी फसल होने व अच्छी उपज के लिए मनाते हैं. इस पर्व पर असुर राजा महाबली का आदर-सम्मान किया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here