सामान्य जानकारियां को जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: पृथ्वी के सबसे भीतर वाला भाग किसका बना है?
जवाब: लोहा और निकेल.

सवाल: ‘भारत भारतीयों के लिए’ नारा किस संस्था ने दिया था?
जवाब: आर्य समाज ने.

सवाल: आगरा शहर को किसने बसाया?
जवाब: सिकंदर लोदी.

सवाल: सेफ्टी माचिसों के शीर्ष में क्या होता है?
जवाब: लाल फ़ॉस्फोरस.

सवाल: अक्ल दाढ़ क्या है?
जवाब: तीसरी दाढ़ होती है.

सवाल: लोहे में बहुत शीघ्र जंग कहां लगती है?
जवाब: समुद्र के जल में.

सवाल: किस जीव की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है?
जवाब: शुतुरमुर्ग की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है.

सवाल: दुनिया में सर्वाधिक पौधे कहां पाए जाते हैं?
जवाब: समुद्र के अंदर.

सवाल: दुनिया का वह कौन सा देश है जहां एक जगह से दूसरी जगह जाना बिल्कुल फ्री है?
जवाब: लग्जमबर्ग. यह यूरोप का सातवां सबसे छोटा लेकिन अमीर देश है. यहां अब ट्रेन, ट्राम और बसों में आने जाने का कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है.

सवाल: कितने चीता भारत लाए गए हैं?
जवाब: आठ. तीन नर और पांच मादा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here