रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हमें हैरानी होती है. सामान्य जानकारी एक ऐसा विषय है, जिसका कोई अंत नहीं दिखता है. प्रतियोगी परीक्षा हो या फिर किसी के साथ आम बातचीत, ये जानकारियां आपके व्यक्तित्व को भी बढ़ाने का काम करती हैं. कुछ सामान्य जानकारी हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: भारत में जूनागढ़ किला कहां स्थित है?
जवाब: बीकानेर(राजस्थान)

सवाल: प्रथम भारतीय महिला अन्तरिक्ष यात्री का नाम क्या है?
जवाब: कल्पना चावला.

सवाल: भारत के किस शहर को पिंक सिटी भी कहा जाता है?
जवाब: जयपुर.

सवाल: मोबाइल का आविष्कार किसने किया था?
जवाब: मार्टिन कूपर ने.

सवाल: मसालों की रानी किसे कहा जाता है?
जवाब: इलाइची.

सवाल: पांच नदियों की भूमि कौन सी है?
जवाब: पंजाब.

सवाल: पंजाब केसरी के नाम से किसे जाना जाता है?
जवाब: लाला लाजपत राय.

सवाल: तीन ऐसी भाषाएं जो खाने के काम भी आती हैं?
जवाब: चीनी, अरबी, भोजपुरी.

सवाल: अलीगढ़ किस उत्पाद के लिए मशहूर है?
जवाब: ताले बनाने के लिए.

सवाल: मनुष्य के शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाने वाला तत्व?
जवाब: ऑक्सीजन.

सवालः आखिर चाय पीने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
जवाबः चाय पीने के बाद पानी इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे दांतों में पायरिया रोग की आशंका बढ़ जाती है. और इसके साथ ही पाचन क्रिया खऱाब हो जाती है.

सवालः आखिर लोहा किस तरह बनाया जाता है?
जवाबः लोहा लौह अयस्क से बनाया जाता है और इसे धरती से खनिज के रुप में निकाला जाता है

सवाल: भैंसें अधिक समय तक पानी में रहना क्यों पसंद करती हैं?
जवाब: चूंकि भैंसों की त्वचा सामान्यता काली होती है. काला रंग गर्मी का संवाहक है. इस वजह से भैंसों को अन्य जानवरों की अपेक्षा अधिक गर्मी महसूस होती है. जिससे राहत पाने के लिए वे अधिक समय तक पानी में रहना पसंद करती हैं.

सवाल: दिन में तारे क्यों नहीं दिखाई देते हैं?
जवाब: सूर्य की रौशनी में तारे दिन में नहीं दिखाई देते.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here