सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: चपचार फुट किस राज्य का मुख्य त्यौहार है?
जवाब: मिजोरम.

सवाल: राग भैरवी किस समय गाया जाता है?
जवाब: प्रातः काल में.

सवाल: भारत का पहला विधि विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है?
जवाब: चेन्नई में.

सवाल: मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजानिक स्थल किसे माना जाता है?
जवाब: विशाल स्नानघर.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: किस पौधे के फूल को मकड़ी का फूल कहा जाता है?
जवाब: क्लियोम पौधे को मकड़ी के फूल, मकड़ी के पौधे या मधुमक्खी के पौधे के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि यह फूलों के गुच्छों वाला एक लंबा कांटेदार पौधा है.

सवाल: ऐसा क्या है जो इंसान ले सकता है पर कभी वापस नहीं दे सकता?
जवाब: जान.

सवाल: हवाला क्या है?
जवाब: विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार.

सवाल: भारत की निर्यात मद के रूप में किस मसाले की मूल्य में सर्वोच्च स्थिति है?
जवाब: सूखी लाल मिर्च.

सवाल: किस पौधे को शाकीय भारतीय डॉक्टर कहते हैं?
जवाब: तुलसी. तुलसी का उपयोग घरेलू उपचार के लिए किया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here