सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: चांदी का सर्वाधिक देश कौन सा है?
जवाब: मैक्सिको.

सवाल: गन्ना में किस प्रकार की जड़ पायी जाती है?
जवाब: अपस्थानिक जड़.

सवाल: कौन सी नदी पर भारत व पाकिस्तान का जल समझौता हुआ?
जवाब: सिंधु.

सवाल: कौन सा पठार एशिया की छत कहलाता है?
जवाब: पामीर का पठार.

सवाल: शेर खां ने ‘शेरशाह’ की उपाधि किस युद्ध के जीतने के बाद धारण की?
जवाब: चौसा का युद्ध.

सवाल: विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश कौन सा है?
जवाब: भारत.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: भारत में वर्षा वन कहां पाए जाते हैं?
जवाब: उत्तर-पूर्वी हिमाचल और पश्चिम घाट में.

सवाल: जुडो शिक्षक को क्या कहते हैं?
जवाब: सेंसेई.

सवाल: जब देश स्वतंत्र हुआ तब कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
जवाब: जवाहरलाल नेहरु.

सवाल: ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडिया नाम से कौन जाना जाता है?
जवाब: दादा भाई नैरोजी.

सवाल: काबुली बाग़ कहाँ पर है?
जवाब: पानीपत.

सवाल: वह कौन सा पेड़ है जो 24 घंटे में 3 फीट तक बढ़ जाता है?
जवाब: बांस के पेड़ 24 घंटे में तीन फीट तक बढ़ सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here