सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: भारत की पहली बोलती फिल्म कौनसी थी?
जवाब: आलम आरा.

सवाल: अधिक ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं के फार उनके किस काम में आते हैं?
जवाब: फर वायु को फंसा कर उन्हें गरम रखता है.

सवाल: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पहले किस नाम से जाना जाता था?
जवाब: इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया.

सवाल: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
जवाब: एशिया.

सवाल: इंसान में सबसे छोटी हड्डी कहां पायी जाती है?
जवाब: कान में.

सवाल: किस जीव की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है?
जवाब: शुतुरमुर्ग की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है.

सवाल: वह कौन है जिसे डूबता देख कोई बचाने नहीं जाता?
जवाब: सूर्य.
सवाल: दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है?
जवाब: एंटीमैटर दुनिया की सबसे महंगी चीज कही जा सकती है. इसकी एक ग्राम मात्रा खरीदने में जितना पैसा चाहिए, उतने पैसे में दुनिया के 100 छोटे छोटे देश आसानी से खरीदे जा सकते हैं. यह दुनिया की सबसे बेशकीमती चीज है.
सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here