image source: getty

जनरल नॉलेज ज्ञान का एक ऐसा सागर है. जिसे जितना भी पढ़ लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. बचपन से ही हम सामान्य जानकारियों पर ध्यान देना शुरू कर देते हैं. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: हम रेडियो की घुंडी घुमाकर अलग-अलग स्टेशनों पर प्रोग्राम सुनते हैं. यह कैसे संभव है?
जवाब: अनुनाद के कारण.

सवाल: झरने में जब जल उंचाई से गिरता है तो उसके तापमान में क्या होता है?
जवाब: बढ़ जाता है.

सवाल: कमरे में रखे रेफ्रीजरेटर का दरवाजा खोल दिया जाए तो कमरे का तापमान?
जवाब: बढ़ जाएगा.

सवाल: जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण संभव है?
जवाब: तृतीय नियम.

सवाल: पौधे का कौन-सा भाग श्वसन क्रिया करता है?
जवाब: पत्ती.

सवाल: मानव शरीर की किस अंग की हड्डी सबसे लम्बी होती है?
जवाब: उरु(जांघ).

सवाल: दलदल में फंसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है. ऐसा क्यों?
जवाब: क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है. जिससे वह उसमें तेजी से धसने से बच जाता है.

सवाल: बर्फ के टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं. क्यों?
जवाब: दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here