बिहार विधानसभा चुनाव में युवा चेतना महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है और लोगों से भाजपा-जेडीयू गठबंधन को हराने की अपील कर रही है. युवा चेतना पदाधिकारियों ने बिहार के बक्सर जिले के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चला महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया.

युवा चेतना संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और संयोजक रोहित कुमार सिंह बक्सर जिले के गंगौल, जवहीं, दीयर, चंद्रपुरा, महुआर, उधुरा, ब्रह्मपुर बाजार जैसे गांवों में लोगों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा जदयू की गलत नीतियों से अवगत कराते हुए बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा ने देश की जनता को ठगा है और बिहार में नीतीश कुमार ने जनता का शोषण किया है. उन्होंने कहा की जनता को एकजुट होकर महापरिवर्तन हेतु प्रतिबद्ध होना चाहिए. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की बिहार लोकतांत्रिक भूमि है इसलिए लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में जनता को अपना भूमिका सुनिश्चित करना होगा.

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की लालू यादव का भय दिखाकर कब तक भाजपा गठबंधन बिहार में राज करेगी. उन्होंने कहा की बिहार क्रांति भूमि है और नीतीश सरकार को शांत करने हेतु जनता को एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के खिलाफ वोट करना होगा.

रोहित सिंह ने कहा की नीतीश गठबंधन की विदाई ही बिहार के तरक़्क़ी का रास्ता खोलेगी. उन्होंने कहा की लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान विभीषण की तरह रावण वध कराएंगे. रोहित सिंह ने कहा की देश बचाने हेतु बिहार में सत्ता परिवर्तन आवश्यक है. इस अवसर पर अरुण ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, विश्राम यादव, बैजू राय, संजय ठाकुर, आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here