हमारे देश के संस्कार हमें सबसे अलग बनाते हैं। हमारे यहाँ रिवाज है कुछ बड़ा काम करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। अगर कोई बेटी अपने पिता के पैर छूककर आशीर्वाद लेती है तो यह उस पिता के लिए सबसे ज़्यादा गर्व की बात होती है।

सोशल मीडिया पर एक विडीओ तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें पायलट बेटी प्लेन उड़ाने से पहले प्लेन में बैठे पिता से पैर छूककर आशीर्वाद ले रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में एक महिला पायलट है। वो कैमरे को देखते हुए पहले अपना हाथ हिलाती है। फिर वो प्लेन में विंडो सीट पर बैठे अपने पिता के पास जाति है। उनके पैर छूने के लिए झुकती है। अपने पिता का आशीर्वाद लेती है। पायलट बेटी को आशीर्वाद देते हुए पिता के होठों पर मुस्कान आती है और उनकी आँखें नम हो जाती हैं। पिता के पैर छूकर बेटी उनके गले लग जाती है।

कैप्टन कृतदन्या हले ने अपने इंस्टाग्राम पर इस विडीओ को शेर किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि अपने पिता के साथ उड़ान भरने जा रही पायलट बेटी। उनके ख़ुशी के आंसू। टेक ऑफ़ से पहले आशीर्वाद। मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद के बिना कभी घर से नहीं निकलती। कभी-कभी सुबह की उड़ान भरनी होती है, 3-4 बजे घर से निकलती हूँ, जब मेरे माता-पिता गहरी नींद में होते हैं। हालाँकि, बिना उनके पैर छुए घर से निकलना अधूरा सा लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here