सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: कोयल किस राज्य का राजकीय पक्षी है?
जवाब: झारखण्ड.

सवाल: विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
जवाब: नील नदी.

सवाल: कम्बोडिया का शोक किसे कहा जाता है?
जवाब: मीकांग नदी को.

सवाल: नौका दौड़ किस राज्य का अनोखा आयोजन है?
जवाब: केरल.

सवाल: भारत की पहली बोलती फिल्म कौनसी थी?
जवाब: आलम आरा.

सवाल: अधिक ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं के फार उनके किस काम में आते हैं?
जवाब: फर वायु को फंसा कर उन्हें गरम रखता है.

सवाल: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पहले किस नाम से जाना जाता था?
जवाब: इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया.

सवाल: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
जवाब: एशिया.

सवाल: भारत में कुल कितने राज्य हैं और सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
जवाब: भारत में कुल 28 राज्य हैं. जबकि 8 केंद्र शासित राज्य हैं. क्षेत्रफल के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है. इसके बाद दूसरे नम्बर पर मध्य प्रदेश. तीसरा महाराष्ट्र, चौथा आंध्र प्रदेश और पांचवा क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है.

सवाल: दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है और कहां स्थित है?
जवाब: सहारा मरुस्थल दुनिया का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल है. सहारा नाम रेगिस्तान के लिए लिए अरबी सब्द ‘सहरा’ से लिया गया है, जिसका अर्थह होता है मरुस्थल. उत्तरी अफ्रीका पूरी तरह से इस रेगिस्तान से ढका हुआ है. इसका कुछ भाग एशिया महाद्वीप में भी पड़ता है.

सवाल: किस किस्म के कपास को भारतीय कपास कहते हैं?
जवाब: छोटे रेशे वाले कपास को.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here