सामान्य जानकारियां  जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: कोणार्क मंदिर कहाँ स्थित है?
जवाब: ओडिशा.

सवाल: पर्वत और पहाड़ के बीच की भूमि को क्या कहते हैं?
जवाब: घाटी.

सवाल: बुद्ध के बचपन का क्या नाम था?
जवाब: सिद्धार्थ.

सवाल: कथक कलि किस राज्य का नृत्य है?
जवाब: केरल.

सवाल: यूनानी भाषा में मेसोपोटामिया का अर्थ क्या है?
जवाब: मेसोपोटामिया का अर्थ है नदियों के बीच की भूमि. मेसोपोटामिया सभ्यता मिस्र सभ्यता के समकक्ष विकसित हुई थी.

सवाल: किस किस्म के कपास को भारतीय कपास कहते हैं?
जवाब: छोटे रेशे वाले कपास को.

सवाल: किन दो अंकों का गुणा करने पर उत्तर 5 होगा?
जवाब: पांच का एक से गुणा करने पर. 5X1 = 5

सवाल: भूकंप केंद्र के ठीक नीचे के बिंदु को क्या कहते हैं?
जवाब: भूकंप मूल या हाइपो सेंटर.

सवाल: मृदा रहित कृषि को क्या कहा जाता है?
जवाब: जल संवर्धन.

सवाल: इंसान में सबसे छोटी हड्डी कहां पायी जाती है?
जवाब: कान में.

सवाल: किस जीव की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है?
जवाब: शुतुरमुर्ग की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है.

सवाल: दुनिया में सर्वाधिक पौधे कहां पाए जाते हैं?
जवाब: समुद्र के अंदर.

सवाल: किस देश में सबसे ज्यादा खेती की जाती है?
जवाब: भारत.

सवाल: दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है?
जवाब: एंटीमैटर दुनिया की सबसे महंगी चीज कही जा सकती है. इसकी एक ग्राम मात्रा खरीदने में जितना पैसा चाहिए, उतने पैसे में दुनिया के 100 छोटे छोटे देश आसानी से खरीदे जा सकते हैं. यह दुनिया की सबसे बेशकीमती चीज है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here