सामान्य जानकारियां  जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: मीठे पानी का सबसे बड़ा जलाशय क्या है?
जवाब: ग्लेशियर.

सवाल: काली मिट्टी मुख्यतः किस फसल से सम्बंधित है?
जवाब: कपास से.

सवाल: विटामिन सी की कमी से क्या होता है?
जवाब: स्कर्वी.

सवाल: प्रेशर कुकर पकाने के समय को घटा देता है, क्यों?
जवाब: कुकर के अंदर के जल का क्वथनांक बढ़ जाता है.

सवाल: दमन गंगा नदी कहां बहती है?
जवाब: दादर नगर हवेली में.

सवाल: विश्व की सबसे मीठे पानी की झील कौन सी है?
जवाब: कैस्पियन झील.

सवाल: वह क्या है जो वर्ष में एक बार आता है पर रविवार में दो बार आता है?
जवाब: ‘व’ वर्ष में एक बार आता है और रविवार में दो बार.

सवाल: एशिया और अफ्रीका को अलग करने वाली नहर कौन सी है?
जवाब: स्वेज नहर. स्वेज नहर दुनिया के सबसे व्यस्ततम समुद्री मार्गों में से एक है। पूरी दुनिया में होने वाले समुद्री कारोबार का 12 फीसदी आवागमन इसी नहर से होता है.

सवाल: नौटंकी किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
जवाब: उत्तर प्रदेश.

सवाल: ‘लोटा’ किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
जवाब: मध्य प्रदेश.

सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

सवाल: वह 9 पुरुष कौन थे जिन्हें दुनिया से छुपा कर रखा गया?
जवाब: मौर्य सम्राट अशोक के 9 अनजान पुरुष नौ रत्नों की तरह थे, जिन्हें 270 ई. पू. के आसपास का माना जाता है. इन सभी के पास विशेष ज्ञान था, जिसके जरिए सम्राट अशोक अपने सभी कामों को अंजाम देते थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here