रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हमें हैरानी होती है. सामान्य जानकारी एक ऐसा विषय है, जिसका कोई अंत नहीं दिखता है. प्रतियोगी परीक्षा हो या फिर किसी के साथ आम बातचीत, ये जानकारियां आपके व्यक्तित्व को भी बढ़ाने का काम करती हैं. कुछ सामान्य जानकारी हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: दमन गंगा नदी कहां बहती है?
जवाब: दादर नगर हवेली में.

सवाल: कौन सी पर्वत छोटी भारत की सर्वोच्च पर्वत छोटी है?
जवाब: कंचनजंघा.

सवाल: विश्व की सबसे मीठे पानी की झील कौन सी है?
जवाब: कैस्पियन झील.

सवाल: स्वतंत्र भारत में किसी को शपथ दिलाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे.
जवाब: लार्ड माउंटबेटन.

सवाल: भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में शुरू हुई?
जवाब: कोलकाता.

सवाल: रेल इंजन के आविष्कारक कौन हैं?
जवाब: जार्ज स्टीफेंस.

सवाल: किस पौधे के फूल को मकड़ी का फूल कहा जाता है?
जवाब: क्लियोम पौधे को मकड़ी के फूल, मकड़ी के पौधे या मधुमक्खी के पौधे के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि यह फूलों के गुच्छों वाला एक लंबा कांटेदार पौधा है.

सवाल: दुनिया का ऐसा कौन सा देश है जहां लाल पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है?
जवाब: भारत में लोग लिखने के लिए कई रंगों की स्याही का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दक्षिण कोरिया एक ऐसा देश है. जहां लाल स्याही से लिखना अपशगुन माना जाता है. उनका मानना है कि लाल रंग से लिखना असफलता सहित कई तरह के अपशगुन लाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here