सामान्य जानकारियां  जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: विश्व का सबसे कम जन घनत्व वाला देश कौन है?
जवाब: मंगोलिया व नामीबिया.

सवाल: किस किस्म के कपास को भारतीय कपास कहते हैं?
जवाब: छोटे रेशे वाले कपास को.

सवाल: भूकंप केंद्र के ठीक नीचे के बिंदु को क्या कहते हैं?
जवाब: भूकंप मूल या हाइपो सेंटर.

सवाल: मृदा रहित कृषि को क्या कहा जाता है?
जवाब: जल संवर्धन.

सवाल: गाय के उपरी जबड़े में कितने दांत होते हैं?
जवाब: कोई दांत नहीं होता.

सवाल: शहद में मुख्यतः कौन सा पोषक तत्व होता है?
जवाब: कार्बोहाइड्रेट.

सवाल: कथक कलि किस राज्य का नृत्य है?
जवाब: केरल.

सवाल: यूनानी भाषा में मेसोपोटामिया का अर्थ क्या है?
जवाब: मेसोपोटामिया का अर्थ है नदियों के बीच की भूमि. मेसोपोटामिया सभ्यता मिस्र सभ्यता के समकक्ष विकसित हुई थी.

सवाल: दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी किस देश के पास है?
जवाब: ब्राजील के पास सबसे ज्यादा पीने लायक पानी मौजूद है.

सवाल: वह कौन सा देश है जो भारत से बिजली खरीदता है?
जवाब: बांग्लादेश.

सवाल: वह 9 पुरुष कौन थे जिन्हें दुनिया से छुपा कर रखा गया?
जवाब: मौर्य सम्राट अशोक के 9 अनजान पुरुष नौ रत्नों की तरह थे, जिन्हें 270 ई. पू. के आसपास का माना जाता है. इन सभी के पास विशेष ज्ञान था, जिसके जरिए सम्राट अशोक अपने सभी कामों को अंजाम देते थे.

सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here