सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: यूरोप का मरीज किसे कहते थे?
जवाब: तुर्की को.

सवाल: भारत की सबसे बड़ी तटीय झील कौनसी है?
जवाब: चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी तटीय झील है, जो खारे पानी की एक लैगून झील है. यहां नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है. इस झील की लम्बाई 65 किमी, चौड़ाई 8 से 20 किमी और गहराई करीब 2 मीटर है.

सवाल: चीन का राष्ट्रपिता किसे कहते हैं?
जवाब: डॉ. सनयात सेन को.

सवाल: कोयला किस प्रकार का चट्टान है?
जवाब: परतदार चट्टान.

सवाल: शरीर के किस अंग को रक्त बैंक कहते हैं?
जवाब: प्लीहा.

सवाल: ब्रहस्पति ग्रह की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?|
जवाब: गैलीलियो.

सवाल: भारत के किस राज्य में नाव दौड़ लोकप्रिय है?
जवाब: केरल.

सवाल: भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है?
जवाब: गंगा.

सवाल: पृथ्वी की आकाशगंगा को क्या कहते हैं
जवाब: मन्दाकिनी.

सवाल: सूर्य और पृथ्वी के बीच अधिकतम दूरी कब होती है?
जवाब: 4 जुलाई.

सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

सवाल: भारत में ईश्वर का निवास स्थान किस जगह को कहते हैं?
जवाब: प्रयाग. बताते हैं यहां एक बस्ती थी जो भारद्वाज आश्रम के आसपास थी. पहले भारद्वाज आश्रम से झूंसी तक गंगा का क्षेत्र था. उस समय संगम पूर्व और दक्षिण अहियापुर में रहा था. धीरे-धीरे नदियों के स्थान में परिवर्तन आया. अतरसुइय प्रयागराज का सबसे पुराना मोहल्ला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here