सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: रवांडा की राजधानी क्या है?
जवाब: किगाली.

सवाल: मीठे पानी का सबसे बड़ा जलाशय क्या है?
जवाब: ग्लेशियर.

सवाल: लानों कहां के घास स्थल है?
जवाब: गुयाना उच्चभूमि.

सवाल: स्टेनलेस स्टील किसकी मिश्रधातु है?
जवाब: क्रोमियम और आयरन.

सवाल: विश्व कोयला भंडार का 50 प्रतिशत किसके पास है?
जवाब: अमेरिका, रूस और चीन के पास.

सवाल: बिजली के बल्ब के अंदर क्या भरा होता है?
जवाब: ऑर्गन.

सवाल: भारत में ईश्वर का निवास स्थान किस जगह को कहते हैं?
जवाब: प्रयाग. बताते हैं यहां एक बस्ती थी जो भारद्वाज आश्रम के आसपास थी. पहले भारद्वाज आश्रम से झूंसी तक गंगा का क्षेत्र था. उस समय संगम पूर्व और दक्षिण अहियापुर में रहा था. धीरे-धीरे नदियों के स्थान में परिवर्तन आया. अतरसुइय प्रयागराज का सबसे पुराना मोहल्ला है.

सवाल: भारत में झीलों का नगर किसे कहते हैं?
जवाब: श्रीनगर. कश्मीर घाटी के मध्य में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है.

सवाल: वह क्या है जो पानी पीते ही मर जाती है?
जवाब- प्यास.

सवाल: मानसून हवाएं किन हवाओं को कहा जाता है?
जवाब: वर्षा ऋतु की हवाओं को.

सवाल: भारत में जीरो रूपये का नोट कब और क्यों छापा गया?
जवाब: आरबीआई ने कभी भी जीरो रूपये के नोट नहीं छापे. लेकिन जानकारी के मुताबिक साल 2007 में 5th pillar नाम के एक एनजीओ ने जीरो रूपये के नोट शुरू किए.

सवाल: भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बैंक कौन सा है?
जवाब: भारतीय स्टेट बैंक.

सवाल: गाय के उपरी जबड़े में कितने दांत होते हैं?
जवाब: कोई दांत नहीं होता.

सवाल: शहद में मुख्यतः कौन सा पोषक तत्व होता है?
जवाब: कार्बोहाइड्रेट.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here