सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: कुबेर के पुत्र का क्या नाम था?
जवाब: नलकूबर.

सवाल: एशिया का सबसे बड़ा चर्च कहां है?
जवाब: गोवा.

सवाल: इको मार्क का चिन्ह क्या है?
जवाब: मिट्टी का बर्तन.

सवाल: कर्ण ने अपने कवच-कुंडल किसे दान दिए?
जवाब: इंद्र को.

सवाल: काली मिट्टी मुख्यतः किस फसल से सम्बंधित है?
जवाब: कपास से.

सवाल: विटामिन सी की कमी से क्या होता है?
जवाब: स्कर्वी.

सवाल: प्रेशर कुकर पकाने के समय को घटा देता है, क्यों?
जवाब: कुकर के अंदर के जल का क्वथनांक बढ़ जाता है.

सवाल: दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है?
जवाब: बुरुंडी. यह देश दुनिया के गरीब देशों में सबसे ऊपर आता है. देश के 90 फीसदी नागरिकों का जीवन कृषि पर निर्भर है. लोगों को पानी और गंदगी के बीच रहना पड़ता है. भ्रष्टाचार बहुत अधिक है. दस फीसदी से भी कम आबादी को बिजली मिल पाती है.

सवाल: क्या भगवान राम की कोई बहन थी, उनका नाम क्या था?
जवाब: भगवान श्रीराम की बहन का नाम शांन्ता देवी है, जो श्रीराम की बड़ी बहन हैं और महाराजा दशरथ और रानी कौशल्या की पुत्री थीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here