सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: सेफ्टी माचिसों के शीर्ष में क्या होता है?
जवाब: लाल फास्फोरस.

सवाल: अक्ल दाढ़ कौन सी दाढ़ होती है?
जवाब: तीसरी दाढ़.

सवाल: विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
जवाब: ब्राजील.

सवाल: लोहे में बहुत जल्द जंग कहाँ लगती है?
जवाब: समुद्र के जल में.

सवाल: विटामिन ए का सर्वोत्तम स्त्रोत है?
जवाब: गाजर.

सवाल: विश्व की सबसे मीठे पानी की झील कौन सी है?
जवाब: कैस्पियन झील.

सवाल: सबसे ज्यादा ऑक्सीजन कौन सा पेड़ देता है?
जवाब: पीपल का पेड़. पीपल का पेड़ 60 से 80 फीट तक लंबा हो सकता है. यह पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है. इसलिए पर्यावरणविद पीपल का पेड़ लगाने पर जोर देते हैं. इसके अलावा बरगद, नीम, अशोक और अर्जुन का पेड़ भी अधिक ऑक्सीजन हमें प्रदान करता है.

सवाल: शोरा किस देश की संसद को कहा जाता है?
जवाब: अफगानिस्तान.

सवाल: महाभारत के रचियता कौन हैं?
जवाब: महर्षि वेदव्यास.

सवाल: रस्सी को English में क्या कहते हैं?
जवाब: Rope(रोप)

सवाल: तीस्ता नदी के जल बंटवारे का विवाद किन दो देशों के बीच है?
जवाब: भारत और बांग्लादेश.

सवाल: भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था?
जवाब: बैंक ऑफ़ कलकत्ता.

सवाल: हल्दी का तना क्या कहलाता है?
जवाब: प्रकंद.

सवाल: एंड्रोमेडा हमारी आकाशगंगा से कितनी दूर है?
जवाब: 2.2 मिलियन प्रकाश वर्ष.

सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here