सामान्य के बारे में जानकार कई बार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: भारत का सबसे प्राचीनतम संगीत-यंत्र क्या है?
जवाब: वीणा.

सवाल: डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया किसने लिखी थी?
जवाब: जवाहरलाल नेहरु.

सवाल: हवाला क्या है?
जवाब: विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार.

सवाल: भारत की निर्यात मद के रूप में किस मसाले की मूल्य में सर्वोच्च स्थिति है?
जवाब: सूखी लाल मिर्च.

सवाल: किस पौधे को शाकीय भारतीय डॉक्टर कहते हैं?
जवाब: तुलसी. तुलसी भारत में ज्यादातर घरों में पायी जाती है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए तुलसी के पौधे को काफी अहम माना गया है. इसलिए इसे शाकीय भारतीय डॉक्टर भी कहते हैं.

सवाल: सांझी पूजन किसके द्वारा किया जाता है?
जवाब: कुँवारी कन्याओं द्वारा.

सवाल: सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है?
जवाब: अरुणाचल प्रदेश.

सवाल: ऋग्वेद में परिवार के लिए कौन सा शब्द इस्तेमाल किया गया है?
जवाब: कुल.

सवाल: ऐसा कौन सा जानवर है जो कभी जम्हाई नहीं लेता है?
जवाब: जिराफ.

सवाल: हिंदुस्तान तलवार के जोर पर जीता गया था. यह कथन किसने कहा था?
जवाब: लार्ड एलगिन द्वीतीय.

सवाल: ऐसी कौन सी जगह है जहां आदमी गरीब हो या अमीर कटोरी लेकर खड़ा होना पड़ता है?
जवाब: पानीपुरी वाले के पास.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here