सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: आन्ध्र प्रदेश का क्लासिकल नृत्य क्या है?
जवाब: कुचीपुड़ी.

सवाल: पके हुए अंगूरों में क्या होता है?
जवाब: ग्लूकोज.

सवाल: मानव रक्त का रंग लाल क्यों होता है?
जवाब: हीमोग्लोबिन के कारण.

सवाल: किस राज्य को भारत का ‘कृषि सार’ कहा जाता है?
जवाब: उत्तर प्रदेश.

सवाल: दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है?
जवाब: एंटीमैटर दुनिया की सबसे महंगी चीज कही जा सकती है. इसकी एक ग्राम मात्रा खरीदने में जितना पैसा चाहिए, उतने पैसे में दुनिया के 100 छोटे छोटे देश आसानी से खरीदे जा सकते हैं. यह दुनिया की सबसे बेशकीमती चीज है.

सवाल: ऐसा क्या है जो गोल है लेकिन गेंद नहीं, कांच है पर दर्पण नहीं, रौशनी देता है पर सूरज नहीं?
जवाब: बल्ब.

सवाल: पर्वत और पहाड़ के बीच की भूमि को क्या कहते हैं?
जवाब: घाटी.

सवाल: बुद्ध के बचपन का क्या नाम था?
जवाब: सिद्धार्थ.

सवाल: कथक कलि किस राज्य का नृत्य है?
जवाब: केरल.

सवाल: वह क्या है जो जिसका है सिर्फ वही देख सकता है और सिर्फ एक बार देख सकता है?
जवाब: सोते हुए सपना, जो जिसका है सिर्फ वही देख सकता है और एक बार ही देख सकता है.

सवाल: ‘लोटा’ किस राज्य का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
जवाब: मध्य प्रदेश.

सवाल: भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार किस राज्य में है?
जवाब: राजस्थान में.

सवाल: एक हाथी अपनी सूंड में कितना पानी रख सकता है?
जवाब: 5 लीटर.

सवाल: हिंदुस्तान की सबसे अंतिम दुकान कहां पर स्थित है?
जवाब: उत्तराखंड के चमोली में स्थित एक गांव माणा में हिंदुस्तान की अंतिम दुकान है. दरअसल, यहां के लोगों का मानना है कि माणा गांव का महाभारत से बहुत ही ख़ास कनेक्शन है. इस गांव का पुराना नाम मणिभद्रपुरम था. इसी जगह से पांडव सीधा स्वर्ग गए थे. गांव के मुख्य सड़क पर बोर्ड लगा है. जिस पर लिखा है कि माणा गांव भारत की सीमा पर आखिरी गांव है. इसी गांव में हिंदुस्तान की सबसे आखिरी दुकान स्थित है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here