सामान्य के बारे में जानकार कई बार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: किन फसलों पर हरित क्रांति का कोई प्रभाव नहीं पड़ा?
जवाब: दलहनी फसलों पर.

सवाल: काबर व मार राज्य की स्थानीय भाषा में किस मिट्टी को कहा जाता है?
जवाब: काली मिट्टी.

सवाल: एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद किस देश में स्थित है?
जवाब: पाकिस्तान में.

सवाल: उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
जवाब: अवंतिका.

सवाल: ऐसा कौन सा फल है जिसे पकने में 2 साल लगते हैं?
जवाब: अनानास.

सवाल: भारत में बीबी का मकबरा कहां स्थित है?
जवाब: औरंगाबाद में.

सवाल: गांधी जी ने भारत में अपनी राजनैतिक गतिविधियों का प्रारंभ कहां से किया था?
जवाब: चंपारण.

सवाल: ऐसा कौन सा फल है जिसे बिना धोए आसानी से खाया जा सकता है?
जवाब: केला.

सवाल: भारत के किस राज्य में ऐसा पत्थर पाया जाता है जो दूध को दही में बदल देता है?
जवाब: राजस्थान के हाबूरगांव में एक ऐसा पत्थर पाया जाता है, जो दूध को दही में बदल देता है. इस पत्थर को दूध में डालने के 14 घंटे बाद दूध, दही में बदल जाता है. लोग इसे चमत्कार मानते हैं. विज्ञान के मुताबिक इसमें बायो केमिकल अमीनो एसिड, फिनायल एलीनिया और रिक्टोफेन टायरोसीन मौजूद है, जो दूध को दही में तब्दील करने की क्षमता रखता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here