कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में यह रोचक जानकारियां काफी मदद करती हैं. इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं. ऐसे में इस तरह के सवालों के जवाब मालूम होना आपके लिए जरुरी हो जाता है.

सवाल: इंसान में सबसे छोटी हड्डी कहां पायी जाती है?
जवाब: कान में.

सवाल: किस जीव की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है?
जवाब: शुतुरमुर्ग की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है.

सवाल: दुनिया में सर्वाधिक पौधे कहां पाए जाते हैं?
जवाब: समुद्र के अंदर.

सवाल: किस देश में सबसे ज्यादा खेती की जाती है?
जवाब: भारत.

सवाल: कोणार्क का सूर्य मंदिर किस प्रदेश में स्थित है?
जवाब: ओड़िसा.

सवालः मनुष्य के शरीर में कौन सा अंग है जो जन्म के बाद आता है और मौत से पहले चला जाता है?
जवाबः दांत

सवाल: कौन सा फूल 12 साल में एक ही बार खिलता है?
जवाब: नीलकुरिंजी का फूल 12 साल में एक बार खिलता है. ये फूल खुबसूरत केरल राज्य के मुन्नार में हर 12 साल में खिलता है. इस फूल का नाम नीलकुरिंजी. केरल की स्थानीय भाषा में नीला का तात्पर्य रंग से है और कुरिन्जी फूल का स्थानीय नाम है. इस फूल को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से लोग यहां आते हैं.

सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

सवाल: वह कौन सी जगह हैं जहां केले से बनी बीयर बिकती है?
जवाब: पूर्वी अफ्रीका.

सवाल: दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है?
जवाब: एंटीमैटर दुनिया की सबसे महंगी चीज कही जा सकती है. इसकी एक ग्राम मात्रा खरीदने में जितना पैसा चाहिए, उतने पैसे में दुनिया के 100 छोटे छोटे देश आसानी से खरीदे जा सकते हैं. यह दुनिया की सबसे बेशकीमती चीज है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here