कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हमें हैरानी होती है. सामान्य जानकारी एक ऐसा विषय है. जिसकी शुरुआत कहीं से भी हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षा हो या फिर किसी के साथ आम बातचीत ये जानकारियां आपके व्यक्तित्व को भी बढ़ाने का काम करती हैं. कुछ सामान्य जानकारी हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: मदर टेरेसा के बारे में आप क्या जानते हैं?
जवाब: मदर टेरेसा असहाय बालकों, वृद्धों, कुष्ठ रोगियों आदि की सेवा में जीवन बिताने वाली समाज सेविका रहीं हैं. अपने अमूल्य सेवाओं के लिए उन्हें भारत रत्न, नोबेल शांति पुरस्कार आदि अनेक सुप्रतिष्ठित अलंकरणों से सम्मानित किया गया. अल्बानिया में जन्मीं मदर टेरेसा भारत की नागरिक बन गयी थीं.

सवाल: मालद्वीव की राजधानी क्या है?
जवाब: माले.

सवाल: श्रीलंका का पुराना नाम क्या था?
जवाब: सीलोन.

सवाल: ईराक का पुराना नाम?
जवाब: मेसोपोटामिया.

सवाल: दुनिया में सबसे गहरी जगह कहां है?
जवाब: मृत सागर या डेड सी.

सवाल: किसान दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब: 23 दिसंबर.

सवाल: धूप में बैठने से स्वास्थ्य लाभ किस कारण से मिलता है?
जवाब: अल्ट्रावायलेट किरण स्किन ऑयल को विटामिन डी में बदल देती है.

सवाल: ऐसा कौन सा जीव जो जीवन भर पानी नहीं पीता?
जवाब: अमेरिका का कंगारू रेट.

सवाल: विश्व का सबसे बातूनी पक्षी?
जवाब: प्रडउल नाम का भूरे रंग का नर तोता. यह अफ्रीका में पाया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here