समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के महासचिव अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में आज व्यापार सभा की कानपुर इकाई की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया. सपा जिला कार्यालय में आयोजित इस समारोह में व्यापार सभा कानुपर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, सपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर इमरान, विधायक अमिताभ बाजपेई मौजूद रहे.

इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों को नफरत की राजनीति से ज़्यादा अब काम की राजनीति पसंद है. उन्होंने कहा कि व्यापारी भाजपा सरकार से तंग हो चुके हैं और अब 2022 में अखिलेश सरकार बनवाएंगे. किसी भी दशा में व्यापारियों का सरकार व अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा.

सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए समाजवादी व्यापार सभा निरन्तर संघर्ष कर रही है और छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी सपा को ही विकल्प के रूप में देखने लगे हैं.

विधायक अमिताभ बाजपई ने कहा कि व्यापारी अपनी शक्ति को पहचानें व एकजुट होकर एक दूसरे के हितों की लिए कार्य करें जिससे कानपुर के व्यापारियों को इंसाफ मिल सके.

नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि व्यापारी लगातार मांग कर रहे हैं की जीएसटी की विसंगतियों को दूर किया जाए पर सरकार सुन नहीं रही. संचालन प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी ने किया.

नई कार्यकारिणी में दीपक सविता महासचिव, फैज़ महमूद, आशीष गोयल, मनोज चौरसिया, रिषभ निगम, दीपू श्रीवास्तव, अजय शुक्ला, राजेन्द्र कनोजिया, शुभ माहेश्वरी, ब्रिजेन्द्र सोनकर, हरि ओम शर्मा, अनवर अली.

अनिल राठौर, संजय यादव, राम अवतार उप्पल, सचिव रचित पाठक, आज़ाद खान, विनोद यादव, अमित मिश्रा, राम यादव गुड्डू, महेश सिंह अध्यक्ष आर्यनगर, लक्ष्मीकांत जायसवाल अध्यक्ष सीसामऊ, मो0 इरशाद अध्यक्ष किदवई नगर बनाए गए.

डॉ इमरान, अभिमन्यु गुप्ता, अमिताभ बाजपेई, जितेंद्र जायसवाल, नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू, संजय बिस्वारी, पिंकी यादव, टिल्लू जायसवाल, दीपा यादव, मनोज चौरसिया, शुभ माहेश्वरी आदि थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here