मिशन 2022 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों संगठन विस्तार के काम में लगे हुए हैं. इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के नाम का एलान कर दिया गया. कानपुर के युवा सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सहारनपुर के विधायक संजय गर्ग को सपा व्यापार सभा का प्रदेश अध्यक्ष, मुरादाबाद के राजीव सिंघल व वाराणसी के प्रदीप जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा कानपुर के अभिमन्यु गुप्ता को महासचिव पद पर नामित किया गया है.

अभिमन्यु गुप्ता सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर में पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं. अभिमन्यु गुप्ता उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और वैश्य महासंगठन के संस्थापक हैं. कानपुर जिले में वो लगातार सक्रिय रहते हैं और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहते हैं. शायद उनकी इसी सक्रियता का ईनाम आज पार्टी की ओर उन्हें दिया गया है.

अभिमन्यु गुप्ता के प्रदेश महासचिव बनने पर संजय बिस्वारी, हरप्रीत भाटिया लवली, जितेंद्र जायसवाल, नीलम रोमिला सिंह, फैज महमूद, विनय कुमार, मनोज चौरसिया, शेषनाथ यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here