उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता आज उन्नाव जिले के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक अखिलेश सरकार के दौर में ही उन्नाव में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए. आज उन्नाव की आर्थिक पहचान संकट में है.

अभिमन्यु गुप्ता ने शुभ गुप्ता को प्रांतीय व्यापार मंडल उन्नाव जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया. उन्होंने कहा कि नवरात्र से पूरे प्रदेश में समाजवादी व्यापारी संदेश अभियान आयोजित कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा. अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि अपराध, इंस्पेक्टर राज, नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन की वजह से उन्नाव सहित पूरे प्रदेश का व्यापार चौपट हो गया है, रही सही कसर बिजली कटौती और टूटी सड़कों ने पूरी कर दी.

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से उन्नाव जिले की आर्थिक पहचान खतरे में है. मोदी सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का पैकेज झुनझुना है, इससे व्यापारियों को कोई मदद नहीं मिली, अगर सरकार को राहत देनी है तो बिजली बिल माफ कर दुकानदारों के खाते में सीधी आर्थिक मदद दे.

अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि चमड़ा उद्योग, हैंडलूम, वस्त्र उद्योग उन्नाव जिले के मुख्य उद्योग हैं, उन्नाव में चमड़े, ज़री-जरदोज़ी, मच्छरदानी और रासायनिक उद्योगों, सैनिटाइजर, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, सूती वस्त्र, इन्जीनियरिंग इकाइयां, मरम्मत एवं सर्विसिंग आदि में व्यापार बढ़ाने की बड़ी सम्भावनाएं हैं जिनको की मौजूदा सरकार ने नज़रअंदाज़ किया.

उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में व्यापारियों के लिए किये गए कामों को व्यापारियों व दुकानदारों के बीच बताने व उत्तर प्रदेश में 2022 में पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ हमसब पूरे प्रदेश में समाजवादी व्यापारी संदेश अभियान चलाएंगे.

अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की उन्नाव में शुभ गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की आवाज़ संगठित की जाएगी और उनकी समस्यायों का निवारण किया जाएगा. क्षेत्रीय व्यापारी व दुकानदारों के साथ ब्रजेन्द्र पाल, सहज प्रीत सिंह, राजेन्द्र यादव, सुनील कश्यप, राजीव सिंह, डॉ अरुण कुमार सविता, मुकेश कुमार, विपिन पाल, राजू आदि थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here