रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हमें हैरानी होती है. सामान्य जानकारी एक ऐसा विषय है, जिसका कोई अंत नहीं दिखता है. प्रतियोगी परीक्षा हो या फिर किसी के साथ आम बातचीत, ये जानकारियां आपके व्यक्तित्व को भी बढ़ाने का काम करती हैं. कुछ सामान्य जानकारी हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस शहर में शुरू हुई?
जवाब: कोलकाता.

सवाल: भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
जवाब: श्रीमती सुचेता कृपलानी.

सवाल: ‘मुर्राह’ किस जानवर की एक नस्ल है?
जवाब: भैंस.

सवाल: भारतीय मरुस्थल का नाम क्या है?
जवाब: थार.

सवाल: भारत ने किस खेल में ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीता है?
जवाब: हाकी.

सवाल: ओलंपिक ध्वज में कितने गोले हैं?
जवाब: पांच.

सवाल: पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है यह सबसे पहले किसने बताया?
जवाब: कोपरनिकस.

सवाल: गेटवे ऑफ़ इंडिया कहां स्थित है?
जवाब: मुंबई.

सवाल: चीन की मुद्रा कौनसी है?
जवाब: युआन.

सवाल: जीटी रोड किसने बनवाया?
जवाब: शेरशाह सूरी.

सवाल: क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है?
जवाब: वेटिकन सिटी.

सवालः वो क्या है जो आपके आसपास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा?
जवाबः अंधेरा

सवालः आखिर चाय पीने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
जवाबः चाय पीने के बाद पानी इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे दांतों में पायरिया रोग की आशंका बढ़ जाती है. और इसके साथ ही पाचन क्रिया खऱाब हो जाती है.

सवालः आखिर लोहा किस तरह बनाया जाता है?
जवाबः लोहा लौह अयस्क से बनाया जाता है और इसे धरती से खनिज के रुप में निकाला जाता है

सवाल: भैंसें अधिक समय तक पानी में रहना क्यों पसंद करती हैं?
जवाब: चूंकि भैंसों की त्वचा सामान्यता काली होती है. काला रंग गर्मी का संवाहक है. इस वजह से भैंसों को अन्य जानवरों की अपेक्षा अधिक गर्मी महसूस होती है. जिससे राहत पाने के लिए वे अधिक समय तक पानी में रहना पसंद करती हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here