सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: चपचार फुट किस राज्य का मुख्य त्यौहार है?
जवाब: मिजोरम.

सवाल: राग भैरवी किस समय गाया जाता है?
जवाब: प्रातः काल में.

सवाल: भारत का पहला विधि विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है?
जवाब: चेन्नई में.

सवाल: मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजानिक स्थल किसे माना जाता है?
जवाब: विशाल स्नानघर.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: सांझी पूजन किसके द्वारा किया जाता है?
जवाब: कुँवारी कन्याओं द्वारा.

सवाल: सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है?
जवाब: अरुणाचल प्रदेश.

सवाल: ऋग्वेद में परिवार के लिए कौन सा शब्द इस्तेमाल किया गया है?
जवाब: कुल.

सवाल: ऐसा कौन सा जानवर है जो कभी जम्हाई नहीं लेता है?
जवाब: जिराफ.

सवाल: रवांडा की राजधानी क्या है?
जवाब: किगाली.

सवाल: वह क्या है जो पंख नहीं पर उड़ती है, हाथ नहीं पर लड़ती है?
जवाब: पतंग.

सवाल: मीठे पानी का सबसे बड़ा जलाशय क्या है?
जवाब: ग्लेशियर.

सवाल: लानों कहां के घास स्थल है?
जवाब: गुयाना उच्चभूमि.

सवाल: स्टेनलेस स्टील किसकी मिश्रधातु है?
जवाब: क्रोमियम और आयरन.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here