सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: चपचार फुट किस राज्य का मुख्य त्यौहार है?
जवाब: मिजोरम.

सवाल: राग भैरवी किस समय गाया जाता है?
जवाब: प्रातः काल में.

सवाल: भारत का पहला विधि विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है?
जवाब: चेन्नई में.

सवाल: मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजानिक स्थल किसे माना जाता है?
जवाब: विशाल स्नानघर.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: किस जीव की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है?
जवाब: शुतुरमुर्ग की आँख उसके दिमाग से बड़ी होती है.

सवाल: दुनिया में सर्वाधिक पौधे कहां पाए जाते हैं?
जवाब: समुद्र के अंदर.

सवाल: किस देश में सबसे ज्यादा खेती की जाती है?
जवाब: भारत.

सवाल: कोणार्क का सूर्य मंदिर किस प्रदेश में स्थित है?
जवाब: ओड़िसा.

सवाल: किस पौधे के फूल को मकड़ी का फूल कहा जाता है?
जवाब: क्लियोम पौधे को मकड़ी के फूल, मकड़ी के पौधे या मधुमक्खी के पौधे के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि यह फूलों के गुच्छों वाला एक लंबा कांटेदार पौधा है.

इस पौधे पर गुलाबी और हल्के बैंगनी रंग के खुशबूदार फूल खिलते हैं. इसके अलावा इसे सब्जी के बगीचे में लगाने के बहुत फायदे हैं. यह फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले खराब कीड़ों को दूर भगाने में मददगार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here