समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर से विधायक संजय गर्ग का कानपुर प्रवास के दौरान सपा व्यापार सभा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने तलवार व पगड़ी भेंट कर भव्य सवगत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इस मौके पर संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने देश और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. नोटबंदी, जीएसटी की मार से व्यापारी पहले की बहुत परेशान था उसके बाद कोरोना और लॉकडाउन की वजह से वो बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज से आम जनता को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली. संजय गर्ग ने कहा कि दुनियाभर में कानपुर की पहचान चमड़ा उद्योग की वजह से थी जो भाजपा सरकार आने के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो गया है.

संजय गर्ग ने बताया कि प्रदेश के हर मण्डल में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे और सपा के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा. सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सभी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनवाने को संकल्पित हैं.

स्वागत करने वालों में अभिमन्यु गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान, वैश्य महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिस्वारी, प्रान्तीय व्यापार मण्डल कानपुर नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, प्रान्तीय व्यापार मंडल ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार, हरप्रीत भाटिया लवली, शुभ गुप्ता, सहज प्रीत सिंह, पारस गुप्ता, मनोज चौरसिया, आज़ाद खान आदि थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here