समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. सपा के सभी फ्रंटलों में जिला और महानगर अध्यक्ष की नियुक्तियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. जिन जगहों पर अध्यक्ष नियुक्त नहीं हैं वहां पर नए लोगों को मौका दिया जा रहा है.

इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप ने 15 जिला या महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी.

राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार संवैधानिक अधिकारों पर अतिक्रमण कर रही है. पिछड़े समाज के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा हाशिये के समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पिछड़ा वर्ग संगठन लगातार पिछडे़ समाज को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है.

इन्हें दी गई है जिम्मेदारी

सुरेन्द्र मौर्य जिलाध्यक्ष, गोरखपुर, रामकान्त निषाद जिलाध्यक्ष देवरिया, ज्ञानचन्द्र चौधरी जिलाध्यक्ष बस्ती, राजेश वर्मा महानगर अध्यक्ष फिरोजाबाद, आईपी कश्यप महानगर अध्यक्ष अलीगढ़, मोरध्वज लोधी जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर, जय यादव जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर.

दिनेश कुमार बघेल महानगर अध्यक्ष नोएडा नगर, रणधीर चौधरी (गुर्जर) जिलाध्यक्ष नोएडा ग्रामीण, चौधरी हरेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, विजयपाल कश्यप महानगर अध्यक्ष मेरठ नगर.

रामकिशन लोधी जिलाध्यक्ष उन्नाव, सुरेश कश्यप जिलाध्यक्ष पीलीभीत, केपी यादव महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद और शिवकुमार जायसवाल महानगर अध्यक्ष लखनऊ नगर पदाधिकारी नियुक्त हुए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here