सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: रवांडा की राजधानी क्या है?
जवाब: किगाली.

सवाल: मीठे पानी का सबसे बड़ा जलाशय क्या है?
जवाब: ग्लेशियर.

सवाल: दुनिया में सबसे ज्यादा चोरी होने वाली खाने की चीज क्या है?
जवाब: पनीर.

सवाल: भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
जवाब: चिल्का झील.

सवाल: सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाला पेड़ कौन सा है?
जवाब: पीपल का पेड़. पीपल का पेड़ 60 से 80 फीट तक लंबा हो सकता है. यह पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है. इसलिए पर्यावरणविद पीपल का पेड़ लगाने पर जोर देते हैं. इसके अलावा बरगद, नीम, अशोक और अर्जुन का पेड़ भी अधिक ऑक्सीजन हमें प्रदान करता है.

सवाल: किस पौधे के फूल को मकड़ी का फूल कहा जाता है?
जवाब: क्लियोम पौधे को मकड़ी के फूल, मकड़ी के पौधे या मधुमक्खी के पौधे के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि यह फूलों के गुच्छों वाला एक लंबा कांटेदार पौधा है.

सवाल: ट्रेन के डिब्बे पर दिए इस नंबर का क्या मतलब होता है?
जवाब: पहले दो अंक बताते हैं, ट्रेन किस साल में बना है. अंत के तीन अंक बताते हैं कोच AC क्लास है या स्लीपर. 1-200 AC नंबर होता है. 200 से 400 तक नंबर के स्लीपर कोच. जनरल 400 से 600. लगेज 600-800 और पेंट्री 800 से अधिक.

सवाल: चपचार फुट किस राज्य का मुख्य त्यौहार है?
जवाब: मिजोरम.

सवाल: राग भैरवी किस समय गाया जाता है?
जवाब: प्रातः काल में.

सवाल: भारत का पहला विधि विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है?
जवाब: चेन्नई में.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here