सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर.

सवाल: सांझी पूजन किसके द्वारा किया जाता है?
जवाब: कुँवारी कन्याओं द्वारा.

सवाल: सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है?
जवाब: अरुणाचल प्रदेश.

सवाल: ऋग्वेद में परिवार के लिए कौन सा शब्द इस्तेमाल किया गया है?
जवाब: कुल.

सवाल: ऐसा कौन सा जानवर है जो कभी जम्हाई नहीं लेता है?
जवाब: जिराफ.

सवाल: किस देश में सिर्फ लड़कियां ही शराब पी सकती हैं?
जवाब: पेरू में.

सवाल: रवांडा की राजधानी क्या है?
जवाब: किगाली.

सवाल: मीठे पानी का सबसे बड़ा जलाशय क्या है?
जवाब: ग्लेशियर.

सवाल: दुनिया में सबसे ज्यादा चोरी होने वाली खाने की चीज क्या है?
जवाब: पनीर.

सवाल: ख़ुशी देने वाला फल किसे कहते हैं?
जवाब: केला.

सवाल: ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है?
जवाब: केरल, यह त्यौहार केरल में किसानों के लिए काफी अहम होता है. किसान यह त्यौहार अपनी अच्छी फसल होने व अच्छी उपज के लिए मनाते हैं. इस पर्व पर असुर राजा महाबली का आदर-सम्मान किया जाता है.

सवाल: कैमरा को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब: प्रतिबिम्ब पेटी. पहली स्थायी तस्वीर 1825 में जोसेफ निकेफोर नीसे द्वारा बनाई गयी थी. कैमरा शब्द लैटिन के कैमरा ऑब्स्क्योरा से आया है. जिसका अर्थ अंधेरा कक्ष होता है. सबसे पहले फोटो लेने के लिए एक पूरे कैमरे का प्रयोग होता था, जो अंधकारमय होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here