सामान्य जानकारियां जितना भी हासिल कर लो कम ही लगता है. कई रोचक जानकारियों के बारे में जानकार हैरानी भी होती है. सामान्य सी लगने वाली ये जानकरियां हमारे व्यक्तित्व को भी बढ़ाती हैं. जब आपको अच्छी नॉलेज हो तो एक अलग ही कांफिडेंस आता है. ऐसे ही कुछ सामान्य सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं.

सवाल: किन फसलों पर हरित क्रांति का कोई प्रभाव नहीं पड़ा?
जवाब: दलहनी फसलों पर.

सवाल: काबर व मार राज्य की स्थानीय भाषा में किस मिट्टी को कहा जाता है?
जवाब: काली मिट्टी.

सवाल: एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद किस देश में स्थित है?
जवाब: पाकिस्तान में.

सवाल: उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
जवाब: अवंतिका.

सवाल: ऐसा कौन सा फल है जिसे पकने में 2 साल लगते हैं?
जवाब: अनानास.

सवाल: मानव रक्त का रंग लाल क्यों होता है?
जवाब: हीमोग्लोबिन के कारण.

सवाल: आभासी फल का एक उदहारण?
जवाब: सेब.

सवाल: किस राज्य को भारत का कृषि सार कहा जाता है?
जवाब: उत्तर प्रदेश.

सवाल: फलों के मीठे स्वाद का कारण क्या है?
जवाब: ताज पुष्प समूह.

सवाल: दुनिया की एकमात्र ऐसी जगह जहां नहीं पड़ी आज तक बारिश की एक बूँद?
जवाब: अंटार्टिका में ड्राय वैली नाम की जगह पृथ्वी की सबसे शुष्क जगह है. यहां लगभग 2 मिलियन वर्षों से बारिश नहीं हुई है. अंटार्टिका के इस क्षेत्र में बिल्कुल वर्षा नहीं होती है.

यह लगभग बिना पानी और बर्फ़ के 4800 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र बनाता है. इस क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण कटाबेटिक हवाएँ हैं, पहाड़ों से आने वाली हवाएँ जो नमी से इतनी भरी होती हैं कि गुरुत्वाकर्षण उन्हें नीचे और घाटियों से दूर खींच लेता है. यहां पानी की विशेषताओं में विडा झील, वांडा झील, बोननी झील है. यह स्थायी रूप से 3 से 5 मीटर तक बर्फ़ से ढकी रहती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here