देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री की लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं. केजरीवाल सरकार के कामकाज से लोग संतुष्ट हैं. यह एबीपी-सी वोटर के सर्वे में सामने आया है. सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छठे स्थान पर हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठवें स्थान पर हैं.

आईएएनएस सी वोटर स्टेट ऑफ़ द नेशन सर्वे में सामने आया कि भाजपा के मुख्यमंत्री वर्तमान में सबसे कम लोकप्रीय मुख्यमंत्री हैं. सभी भाजपा/राजग शासित राज्यों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भाजपा के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता से कई गुना अधिक है.

चुनावी समर में जल्द ही जाने वाले राज्यों केरल, पश्चिम बंगाल और असम के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री सबसे निचले स्थान पर हैं. इन राज्यों में सत्ता विरोधी भावना देखने को मिल रही है.

उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भारत में सबसे कम लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में सामने आये हैं. इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने-अपने राज्यों में सबसे कम संतुष्टि रेटिंग वाले मुख्यमंत्री हैं. ओडिशा, दिल्ली और आन्ध्र प्रदेश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जबकि 11 मुख्यमंत्री राष्ट्रीय औसत से नीचे हैं. महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय औसत से बेहतर कर रहे हैं.

छोटे और माध्यम आकार के राज्यों हरियाणा, केरल और पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव उतना नहीं है. खासतौर पर पंजाब देश का इकलौता राज्य है जहां मोदी को सबसे कम लोगों का समर्थन मिला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here