उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है. देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे गया है. जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ाई हैं. कहीं बर्फ़बारी तो कहीं कोहरे का कहर जारी है. जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में बीते आठ वर्षों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है.

देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. राजस्थान के गंगानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान शुष्क उत्तर/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

देश के सबसे ठंडे 9 स्थानों में केलांग(हिमाचल प्रदेश), श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर), कल्प(हिमाचल प्रदेश), गंगानगर(राजस्थान), नारनौल(हरियाणा), हिसार(हरियाणा), चुर्क(उत्तर प्रदेश), भिवानी(हरियाणा), शिमला(हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं.

इन सब स्थानों में केलांग और श्रीनगर को छोड़कर राजस्थान का गंगानगर सबसे ठंडा स्थान रहा. जहां 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के नारनौल में भी 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले एक एक छोटे से शहर कुर्क में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. घने कोहरे की वजह से यातायद गतिविधियां प्रभावित रहीं.

हिमाचल प्रदेश के केलांग में माइनस 11.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा. श्रीनगर में माइनस 7.8 डिग्री तक पारा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here