IMAGE CREDIT-SOCIAL MEDIA

आज लगातार तीसरे दिन ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी की है. दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 84.70 रूपये और डीजल की कीमत 74.88 रूपये प्रति लीटर है. जबकि जयपुर के श्रीगंगानगर में पेट्रोल शतक के करीब पहुंच गया है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 96.5 रूपये देंगे होंगे.

देश के प्रमुख शहर और 17 जनवरी को इन शहरों में पेट्रोल की कीमत-

दिल्ली-         84.7
मुंबई-          91.32
चेन्नैई-          87.4
कोलकाता-     86.15
नोएडा-         84.45
रांची-           83.57
बेंगलुरु-         87.56
पटना-          87.23
चंडीगढ़-        81.56
लखनऊ-       84.36
श्रीगंगानगर-   96.05
जयपुर-        92.16

इन शहरों में डीजल की कीमत-

दिल्ली-       74.88
मुंबई-         81.6
चेन्नैई-       70.19
कोलकाता-   78.47
नोएडा-       75.32
रांची-         79.24
बेंगलुरु-       78.4
पटना-        70.02
चंडीगढ़-      74.63
लखनऊ-      75.24
श्रीगंगानगर-   88.03
जयपुर-        84.19

मुंबई में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड कीमत से मात्र दो पैसे कम 91.32 प्रति लीटर पहुंचा है. यहां पेट्रोल की रिकॉर्ड कीमत चार अक्टूबर 2018 को 91.34 रूपये प्रति लीटर थी. दिल्ली में आज 84.70 रूपये और डीजल 74.88 रूपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा.

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ जाने के बाद कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है. अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दिया जाए तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रूपये लीटर रहता, सरकारें इस वैट को चाह कर भी नहीं हटा सकती हैं. कारण है राजस्व. राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यही से आता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here