राजद के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके रघुवंश प्रसाद सिंह का आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. रघुवंश प्रसाद राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी थे. उनके निधन से संपूर्ण राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई. रघुवंश प्रसाद जमीन से जुड़े नेता थे, मनरेगा को लागू करवाने का श्रेय उन्हीं का जाता है. उनके निधन पर राजनतिक दिग्गजों ने क्या कहा देखें-
श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का समाचार दुखद है। जमीन से जुड़े व ग्रामीण भारत की असाधारण समझ रखने वाले रघुवंश बाबू का कद बहुत ऊंचा था। अपने संतों जैसे सादा जीवन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन को विशेष गरिमा प्रदान की। उनके परिवार, समर्थकों व प्रशंसकों को मेरी शोक-संवेदनाएं!
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 13, 2020
बिहार के लोकप्रिय नेता रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जीवन बिहार के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा सामाजिक जीवन के उच्च आदर्शों का पालन किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक की इस घड़ी में परिजनों-प्रशंसकों को संबल दे। ओम शांति! pic.twitter.com/TtCzVoI8Uq
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2020
श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गाँव व किसान की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई है।
गाँवों व किसानों के उत्थान के लिए उनकी सेवा और लगन तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को सदा याद रखा जाएगा।
मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि???? pic.twitter.com/8YTLQpYowp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2020
प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?
मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।
नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 13, 2020
आदरणीय रघुवंश बाबू! अभी चंद दिन पहले तो AIIMS में आपसे बात हुई थी। मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है।अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 13, 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद जी के आज दिल्ली के एम्स में हुए निधन से देश ने ग़रीबों के लिए बुलंद आवाज़ से तर्क रखने वाले एक ज़मीनी और समर्पित नेता को खो दिया है.
भावभीनी श्रद्धांजलि!#RaghuvanshPrasadSingh pic.twitter.com/pfOg2a9TJr
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 13, 2020
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें। #RaghuvanshPrasadSinghhttps://t.co/REoTpy0k7K
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 13, 2020
ग्रामीण इलाकों, खेत-खलिहानों और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज श्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
रघुंवश जी को उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/BbkBBUL3nr
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 13, 2020
बिहार ने आज एक अनमोल रत्न खो दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश बाबू के निधन से मर्माहत हूं।
कोई दूसरा रघुवंश दूर-दूर तक संभव नहीं, आज की राजनीति ऐसा होने ही नहीं देगी। मेरी गहरी संवेदना उनके अपनों के साथ है।
आखिरी प्रणाम रघुवंश बाबू!
काश अभी न जाते, थोड़ा रुक जाते!— Sewak Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) September 13, 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रखर समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार, शुभचिंतको को मजबूती प्रदान करे।
— Lalan kumar (@inclalankumar) September 13, 2020
देश के गाँवों तक सड़क का जाल पहुँचाने वाले सामाजिक न्याय के चैम्पीयन ब्रह्म बाबा के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
रघुवंश बाबू ईमानदारी के हस्ताक्षर थे।@yadavakhilesh pic.twitter.com/RN8EPbMGJ6
— Rohit Kumar Singh (@iRohitKrSingh) September 13, 2020